जब लोग लैपटॉप खरीदते हैं, तो वे प्रोसेसर को देखते हैं, SSD विकल्प को नहीं और यही सबसे बड़ी गलती है क्यो ?
जब भी कोई नया लैपटॉप खरीदने जाता है, सबसे पहला सवाल होता है: “Processor कौन सा है ?”Intel Core i5 लगा है या i7? AMD Ryzen 5 लगा है या Ryzen 7? कौन सा जनरेशन का processor लगा है यै सब पूछते है? लेकिन बहुत कम लोग पूछते हैं: “Storage मे SSD लगा है या HDD?” बहत सारे customers यहीं गलती करते है वे इस important point को मिस कर देते है और यनही से परेसनियों की शुरूआत होती है जो कुछ महीनों बाद लोगों को पछताने पर मजबूर कर देती है।
आज के समय में अधिकांश खरीदार Processor पर इतना ज्यादा ध्यान देते हैं कि Storage को लगभग नजरअंदाज कर देते हैं। नतीजा यह होता है कि वे एक अच्छा Processor वाला लैपटॉप तो खरीद लेते हैं, लेकिन कुछ महीनों बाद Storage Full होने की समस्या, Performance Drop और लगातार File Management जैसी परेशानियों से जूझते रहते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि कई मामलों में आपके system मे कौन सा storage लगा है और कितने Size का लगा है या आपके रोजमर्रा के अनुभव को Processor से ज्यादा प्रभावित करती है।यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन वास्तविकता यही है।आइए विस्तार से समझते हैं कि SSD को नजरअंदाज करना क्यों सबसे बड़ी गलती बन सकता है।
Processor का असली काम क्या है?
Processor को लैपटॉप का दिमाग कहा जाता है।
यही hardware तय करता है कि:
-
Apps कितनी तेजी से खुलेंगी
-
Multitasking कैसी होगी
-
Video Editing कितनी Smooth होगी
-
Gaming Performance कैसी होगी
-
AI Features कितनी तेजी से चलेंगे
इसी वजह से मार्केटिंग में Processor को सबसे ज्यादा Highlight किया जाता है। जो की अच्छी बात है ।
जब हम किसी भी Laptop Advertisement को देखते है तो मै और आप यही देखेंगे:
-
Intel Core Ultra
-
Intel Core i7
-
Ryzen AI 7
-
Ryzen 9
processors को ही डेकते है । कंपनियां जानती हैं कि अधिकांश खरीदार Processor देखकर ही प्रभावित होते हैं। लेकिन एक महत्वपूर्ण सवाल है। अगर आपके पास काम करने के लिए पर्याप्त Storage और fast read और write storage ही नहीं होगी तो यह Processor करेगा क्या?
Storage वा memory वा ROM ये क्या होते है और कितने प्रकार के होते है ।
किसी भी कंप्युटर या लैपटॉप मे data को store करने application installs करने मे इसका बहुत बड़ा योगदान होता है , ये storage hardware ही आपके device को तेजी से किसी भी file को open करने application को open करने और system को जल्दी start होने मे मदद करता है ।

Computer और laptop मे दो प्रकार के storage ऑप्शन होता है:
- HDD
- SSD
HDD का full form है – hard disk drive, इसमे कई सारे moving parts होते है यानि की या कई सारे छोटे छोटे हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स से मिल के बना होता है जिस कारण से इसकी lifeline तोड़ी छोटी होती है मतलब या लंबे समय तक इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है इसके कारब होने का chance अदिक राहत है।
SSD का full form है – solid state drive, इसमे कोई moving parts नहीं होता है इसमे NAND flash memory का इस्तेमाल होता है जिसमे कोई भी मूविंग परत नहीं होता है । जिस कारण से इसको लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है या HDD के मुकाबले तेज और नई technology से बना होता है। ईसके कराब होने का chance नह के बराबर होता है। जब तक system short नह हो जाए या इसकी write cycle कतम ना हो जाए ।
नीचे table दिया गया है जिसे डेक कर आप असानही से इसके बारे मे समझ सकते है ।
| Features | SSD | HDD |
| Technology | Moving parts नहीं होते है। Data flash memory मे स्टोर होता है । | छोटे छोटे moving पार्ट्स होते है। और data को disk मे store करता है । |
| Read एण्ड Write speed | तेज होता है। | Slow होता है SSD के मुकाबले। |
| Lifespan | लंबे समय तक चलता है । | इसके कारब होने का chance अदिक होता है । |
| Power | कम power use करता है। | आदिक power use करता है । |
| Price | महंगा होता है। | SSD के मुकाबले सस्ता होता है । |
आज के जमाने के हिसाब से SSD इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?
हम जान चुके है SSD काफी अच्छी है speed और reliability के मामले मे HDD के मुकाबले। तो चलिए जानते है की SSD इतनी क्यों महत्वपूर्ण है । हम सब जानते है की यह वही जगह है जहां आपके और सभी Laptop और pc users की सारी Data स्टोर होती हैं जैसे : –
-
Operating system
-
Software
-
Games
-
Photos
-
Videos
-
Documents
-
Downloads
पहले HDD का जमाना था। अब लगभग हर आधुनिक लैपटॉप और desktop computers SSD के साथ आते है । इसका मतलब SSD केवल Storage नहीं है। यह Laptop और pc की Speed का भी एक बड़ा हिस्सा तय करती है।
उदाहरण के लिए मान लेते है : –
एक Laptop में Core i7 Processor हो सकता है, दूसरे में Core i5 Processor लेकिन पहले वाले में HDD लगा है और दूसरे मे SSD Storage, और जब दोनों को सात मे start किया जाए तो आप देखोगे की SSD लगा हुआ laptop, HDD लगे हुए laptop के मुकाबले जल्दी स्टार्ट होगा और साथ ही किसी भी application और document को जल्दी launch करता है ।
लेकिन HDD और SSD अपने अपने फायदे है :-

|
HDD के फायदे HDD मे कम कीमत मे अदिक storage मिलता है। जिस कारण से videos, images, games जैसी बड़ी बड़ी file size वाले data को आसानी से store कर सकते है । |
SSD के फायदे ईसमे कम कीमत मे Storage तो कम मिलता है लेकिन ये हमे read और write speed बहुत अच्छी मिलता है जो laptop और pc performance को बढ़ाता है । |
Read also: Dell Launches New Dell XPS 13 at Its Lowest Price Yet
120 GB SSD: सबसे बड़ा Marketing Trap?
आजकल बाजार में बड़ी संख्या ऐसे Laptop हैं जो 120 GB SSD के साथ बेचे जा रहे हैं। पहली नजर में 120 GB काफी लगती है। लेकिन वास्तविकता बिल्कुल अलग होती है क्योंकि उसे स्टॉरिज मे OS डालने software install करने से या storage और कम हो जाती है और समय के सात सात या और भी कम हो जाती है । इसका मतलब हमे laptop खरीदते समय हमेसा तोड़ी ज्यादा स्टॉरिज वाला laptop या pc ही लेना चाहिए ताकि भविष्य मे स्टॉरिज का समस्या न हो ।
SSD Full होने पर क्या होता है?
यहीं सबसे बड़ा भ्रम है की लोग सोचते हैं कि Storage Full होने का मतलब केवल Files Save न होना है। असल में समस्या इससे कहीं बड़ी है। SSD लगभग Full होने पर:
-
Windows Slow हो सकता है।
-
Updates Fail हो सकती हैं।
-
Temporary Files जमा होने लगती हैं।
-
Browser Performance प्रभावित हो सकती है।
-
Multitasking कठिन हो सकती है
-
System Responsiveness कम हो सकती है
कई सारी SSD अपनी Peak Performance बनाए रखने के लिए Free Space पर निर्भर करती हैं। जब Drive लगातार 90% या उससे अधिक भर जाती है, तो laptop की Performance अपने आप गिरने लगती है।
अभी 512 GB SSD क्यों नया Minimum requirement बन चुका है?
कुछ साल पहले 128GB पर्याप्त मानी जाती थी, फिर 256GB Standard बन गई लेकिन 2026 में स्थिति बदल चुकी है। आज के समय मे हमेसा system और software मे updates आते रहते है जिससे storage कम पड़ने लगता है इसके कुछ करें नीचे दिए गए है : –
-
High Resolution Photos
-
AI Tools
-
Video Content
-
Large Software Packages
-
Cloud Sync Files
जैसे कारणों से Storage की मांग तेजी से बढ़ा रहे हैं। 512GB अब अधिकांश Users के लिए Practical Minimum बन चुकी है। क्योंकि इसमें:
-
Windows
-
Office
-
Photos
-
Videos
-
Projects
-
game files
के लिए पर्याप्त जगह रहती है साथ ही भविष्य के लिए भी कुछ Margin बचा रहता है।
Content Creators के लिए 500GB SSD और 1 TB HDD लगभग जरूरी है
अगर आप social media मे content बनाते है और आपके पास budget है तो मै आपको 500 GB SSD और साथ मे 1 TB HDD तक की storage वाले laptop लेने की सलाह देता हूँ ताकि आप अपनी files और data को आसानी से store कर सके ।
Recommended है अगर आप : –
-
YouTube Videos बनाते हैं
-
Reels Edit करते हैं
-
Graphic Design करते हैं
-
Photography करते हैं
तो 512GB भी जल्दी भर सकती है।
आज के Cameras:
-
4K
-
6K
-
8K
वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। एक Project ही कई दर्जन GB जगह ले सकता है। इसी वजह से कई Professional Users सीधे 500 GB SSD और सात ही 1 TB HDD वाला चुनते है जिसमे वे सारी files और data को HDD स्टॉरिज मे save करते है। जिससे उनके लैपटॉप की speed भी बनी रहती है और सारी data भी save रहती है ।
क्या SSD Size और Speed दोनों महत्वपूर्ण हैं?
हाँ Capacity के सात सात Speed भी होना जरूरी जी अगर आप SSD इस्तेमाल करते है तो।
क्योंकि : –
-
SATA SSD: – लगभग 500MB/s
-
NVMe SSD: – लगभग 3000MB/s से 7000MB/s
-
PCIe Gen 5 SSD: – read and write 10,000 MB/S से अदिक होता है ।
मान लेते है दो Laptops है दोनों के पास 512GB SSD लगी हुही है, लेकिन यदि एक SATA SSD और दूसरी NVMe SSD लगा हुआ हो तो NVMe वाला laptop अधिक तेज काम करेगा। इसलिए केवल Storage Size नहीं, Storage Technology भी देखनी चाहिए।
क्या SSD को Upgrade किया जा सक्या है ?
हाँ, SSD को upgrade किया जा सकता है अगर उस laptop मे एक्स्ट्रा SSD स्लॉट उपलब्द है तो उस स्लॉट मे NVMe SSD को install किया जा सकता है सात ही main SSD को भी upgrade किया जा सकता है परन्तु इसके लिए professionals की जरूरत पड़ती है इसलिए अगर आपको SSD या ram या प्रोसेसर upgrade करवाना हो तो हमेसा professionals से ही करवाना चाहिए।
क्या AI के दौर में SSD की अहमियत और बढ़ने वाली है?
2020 के बाद से ही Laptop Industry तेजी से AI की तरफ बढ़ती जा रही है इस साल गूगल ने भी अपनी न्यू googlebook laptop लॉन्च करने वाली है जो इसी साल आने वाला है ।
क्यूंकी अब laptops मे :
-
Local AI Models
-
AI Assistants
-
AI Generated Content
-
AI Editing Tools
जैसे फीचर्स अधिक Storage इस्तेमाल करते है जिस कारण से भविष्य में Storage की आवश्यकता और बढ़ेने वाली है इसलिए जो Laptop का storage आज पर्याप्त लगता है, वह 2-3 साल बाद कम लगने लगेगा।
Laptop खरीदते समय SSD के लिए कौन–सा नियम अपनाएं?
अगर आप सामान्य laptop User है और
- Browsing
- Office
- Online Classes
जैसे basic works करते है और कोई फाइल स्टोर नहीं करते है तो आपके लिए 256 GB SSD काफी आपके लिए ।
अगर आप Students या कॉलेज स्टूडेंट्स है और
- Assignments
- Projects
- Notes
- Presentations
- लाइट gaming करते है
तो आपके लिए 512GB SSD उसे करने के साथ साथ अगर HDD को secondary storage की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है ।
अगर आप Creator है और : –
- Video Editing
- Photography
- Graphic Design
जैसे काम करते है और आपका budget allow करता है तो आप 1 Tb तक का SSD वाला लैपटॉप ले सकते है ।
अगर आप प्रो Gamer है और : –
-
AAA Games
खलते है तो आप भी 1 TB SSD वाला लैपटॉप ले सकते है साथ ही जिससे गेम्स आसनी से लोड और रन हो जाएगा।
Laptop खरीदते समय यह Checklist याद रखना चाहिए
किसी भी ब्रांड स्टोर या अनलाइन स्टोर मे Processor सिलेक्ट करने के बाद हमेसा: –
-
SSD Capacity
-
SSD Type (NVMe या SATA)
-
RAM
-
Upgrade Options
-
Battery
-
Display Quality
-
Cooling System
-
Build Quality
-
Warranty
पर विसेस ध्यान देना चाहिए ।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल मे हमने जाना की लैपटॉप storage मे SSD होना क्यों जरूरी है और या ट्रडिशनल HDD स्टॉरिज टेक्नॉलजी से कैसे बेहतर और अच्छा क्यों है, और हमने जाना की किन किन users को minimum (कम से कम ) कितने SSD स्टॉरिज वाला लैपटॉप लेना चाहिए और लैपटॉप खरीदते समय हमे प्रोसेसर के अलवा और क्या क्या देखना चाहिए ।
नोट: Laptop की असली वैल्यू केवल Processor तय नहीं करता, बल्कि यह भी तय करता है कि आपके पास काम करने के लिए कितनी जगह है।
SSD और HDD खरीदने के लिए आदिकारिक Amazon और Flipkart जैसे अनलाइन platform का इस्तेमाल कर सकते है ।
सामान्य रूप से पूछे जाने वाले सवाल :
कौन सा storage बेहतर है SSD या HDD?
SSD बेहतर है , अगर आपको अपना SYSTEM BOOT टाइम बेहतर करना है , अच्छी MULTITASKING करनी है तो आपको SSD ऑप्शन की तरफ जाना चहिए ।
क्या 256 GB SSD बेहतर है 1 TB HDD से?
अगर आपको परफॉरमेंस चाहिए तो 256 GB SSD अच्छा और अगर आपको आपको सिर्फ DATA स्टोर करना है और परफॉरमेंस की उतनी टेंशन नहीं है तो HDD से काम चला सकते है ।
SSD का क्या disadvantage है ?
इसका सिर्फ एक ही disadvantage है की आपको SSD मेंहगा पड़ेगा कम कीमत मे आपको अधिक storage नहीं मिलेगा ।
SSD का मुख्य advantage क्या है?
इसका मुख्य advantage यह है की ये आपको अच्छी रीड एण्ड राइट स्पीड देता है जिससे पूरे सिस्टम का performance improve होता है।
Readers के लिए :
अब आपकी बारी! क्या आपने कभी ऐसा लैपटॉप खरीदा है जिसका प्रोसेसर अच्छा था, लेकिन SSD की वजह से उसका अनुभव निराशाजनक रहा? अपना अनुभव कमेंट में साझा करें। साथ ही, यदि आप नया लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस गाइड को बुकमार्क करना न भूलें।